पद्मश्री स्व. डॉ. इंदु भूषण सिन्हा के पुण्य तिथि पर लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

पटना: राजधानी के किदवईपुरी में पद्मश्री स्व. डॉ. इंदु भूषण सिन्हा के पुण्य तिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित की गई।

मौके पर कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार सिंह, फिजिसियन डॉ. अखिलानंद सिंह, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार, यूरोलोजिस्ट डॉ कुमार राजेश रंजन, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के सिंह आदि चिकित्सकों ने 150 से अधिक मरीजों को स्वास्थय जांच किया गया।
कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पद्मश्री स्व. डॉ. इंदु भूषण सिन्हा इतने प्रसिद्ध डॉक्टर थे, जयप्रकाश नारायण इन्हीं से ईलाज कराते थे और बहुत लंबे समय तक उनसे चिकित्सीय की। वे किडनी के बीमारी के जन्मदाता बिहार के थे।

कैंसर के चिकित्सा के आयाम स्थापित किया। वे राज्य से बाहर जाकर देश स्तर पर भी बहुत काम किए। वहीं, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, डॉ. अखिलानंद सिंह ने भी उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा किए।

Recent Posts