स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है: डॉ. सुनील कुमार सिंह

पटना : बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व० शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की।

इधर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने
कहा कि लोक गायिका पद्मश्री, पद्म विभूषण से सम्मानित और छठ गीत से अलग पहचान बनाने वाली स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है।
उन्होंने अपनी मधुर आवाज और लोक संगीत के माध्यम से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया। उनके गीतों में जो आत्मीयता और संस्कृति की झलक मिलती थी, वह अमूल्य थी। उनके बिना संगीत जगत में एक अपूरणीय रिक्तता उत्पन्न हो गई है। उनके जाने से की लोक संस्कृति ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है।


समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने मिथिला की स्वर कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा जी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर पर शिखर तक पहुंचाने वाली बिहार के मिथिला की बेटी शारदा सिन्हा का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे मंगलवार की रात्री करीब 9 बजकर 20 मिनट में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा शारदा सिन्हा जी लोक संस्कृति और बिहार , उत्तर प्रदेश के जनभाषाओं की अद्भुत प्रतिभा थी। शारदा सिन्हा जी के द्वारा मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका, बज्जिका आदि जन भाषाओं में एक साथ गाना उनके विलक्षण एवं अद्भुत प्रतिभा को दर्शाता है। इतिहास में ऐसे प्रतिभाएं बिड़ले ही सामने आती है। शारदा सिन्हा जी नमन है आपको। आप अपने जादुई आवाज के माध्यम से हिन्दुस्तान वासियों के बीच हमेशा रहेंगी। सुभाषचंद्र यादव ने कहा ईश्वर के होने का प्रमाण देखिए कि लता मंगेशकर जी का देहावसान सरस्वती पूजा में और शारदा सिन्हा जी का देहावसान छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय के दिन हुआ है। उन्होंने कहा देश की स्वर कोकिला एक माँ सरस्वती की पुत्री थी तो दूसरी छठी मइया की पुत्री थी। ईश्वर आपको श्री चरणों में स्थान दें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

 

 

Recent Posts