महानगर जदयू की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा

पटना: 2025 बिहार विधासभा चुनाव को लेकर जदयू ने तैयारी शुरू कर दी है। संगठन को ज़मीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर और सरकार के द्वारा चलाएं जा रहें विकासात्मक कार्य को जन जन तक पहुंचने को लेकर जदयू के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इसी कड़ी में जदयू पटना महानगर कुर्जी मैनपुरा सेक्टर के कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दे पर चर्चा हुई।

इस बैठक में कमिटी विस्तार को लेकर भी मंथन किया गया।
मौक़े पर विधान परिषद सदस्य रविन्द्र सिंह ने कहा की बूथ स्तर पर जो भी कमिटी बनाएं सशक्त बनाएं। साथ ही जनहित से संबंधित कार्य करने में सभी कार्यकर्ता लगन के साथ कार्य करें।
वहीं, जदयू पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल ने कहा की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचे, इसपर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सकें।
जबकि जेडीयू प्रखण्ड अध्यक्ष अरूण कुमार ने भी संबोधित किया।
मौक़े सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Recent Posts