समस्तीपुर : जिला किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने देश के महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मर्माहत होते हुए कहा देश ने आज एक महान रत्न खोते हुए उद्योगपतियों में भीष्म पितामह कहे जाने वाले रतन टाटा जी को खो दिया, जो देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सुभाषचंद्र यादव ने महान उद्योगपति रतन टाटा के जीवनी को लेकर बताया कि रतन टाटा जी को अपने जीवन काल में चार बार मोहब्बत हुआ था, जिनमें उनसे कहा गया प्यार पाना है तो विदेश चले आओ और शादी करके विदेश में ही रहो, लेकिन रतन टाटा जी के मन में भारतीय संस्कृति की देश प्रेम रोम रोम में भरा हुआ था, आखिरकार रतन टाटा जी पर्सनल लाइफ़ को लात मार दिया, उन्होंने अपने चारों प्रेमिकाओं को यह कहकर ठुकरा दिया कि वे अपने मातृभूमि देश हिन्दुस्तान को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे और मैं अपने देश के आर्थिक विकास के लिए आजिवन सेवा करता रहूंगा, जिस देश ने हमें सबकुछ दिया है उस देश को हम अपने सुख के लिए कदापि नहीं छोड़ सकते।
भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने कहा रतन टाटा जी देश के लिए वे सिर्फ उद्योगपति ही नहीं थे, बल्कि देश हित के लिए एक धरोहर भी थे, जिनकी सोच ने लाखों हिन्दुस्तानियों के परिवार का जिंदगी बदल दिया। भाजपा नेता ने बताया आज के दौर में केवल एक मात्र टाटा समूह कम्पनी ही जो प्राइवेट होते हुए भी सरकारी सर्विसेज की तरह अपने कर्मचारियों को फैसिलिटी देते आ रहा है। उन्होंने देश के अन्दर किसी भी आपदा विपदा में बढ़चढ़ कर देश का मदद किया हैं, उन्होंने अपने जीवनकाल में सभी टाटा समूह कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानते रहे हैं, और एक परिवार की तरह उनके दुखसुख में हिस्सा लेते थे। सुभाषचंद्र यादव ने कहा रतन टाटा जी सिर्फ शोहरत के ही धनी नहीं थे, बल्कि वे नेक दिल इंसान के भी धनी थे, यदि रतन टाटा जी चाह लेते तो देश के बड़े बड़े उद्योगपतियों को पीछे छोड़कर आज वे देश के सबसे अमीर उद्योगपति होते, लेकिन उन्होंने टाटा समूह के कमाई के 60% हिस्सा देश सेवा के लिए समर्पित करते रहे हैं। उन्होंने कहा इस कलयुगी समय में रतन टाटा जी वास्तव में हिन्दुस्तान के रत्न थे, जिन्हें देश सदियों तक नहीं भुल पायेगा।