हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, तीसरी बार BJP सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग क्लीयर हो चुके हैं। राज्य में शाम पांच बजे तक बीजेपी ने 30 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जबकि वह 19 सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा में जीत के दावे करने वाली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

उसे पिछले चुनाव की अपेक्षा कांग्रेस को फायदा तो हुआ है लेकिन वह सिर्फ 36 सीटें जीतने में सफल होती दिखाई दे रही है। शाम पांच बजे कांग्रेस 29 सीटें जीत चुकी है जबकि सात पर आगे चल रही है। हरियाणा में इनेलो दो सीटों डबवाली और रानिया पर आगे चल रही हैं जबकि तीन निर्दलीय प्रत्याशी- सावित्री जिंदल, राजेश जून और गन्नौर में चुनाव जीत गए हैं।

बीजेपी के कार्यकर्ता हरियाणा के चुनाव नतीजों पर जश्न मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस की नेता और सांसद कुमारी शैलजा ने कहा ने कहा कि उन्हें ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे समय तक काम किया, हम राहुल गांधी का संदेश लेकर गांव-गांव गए, लेकिन नतीजों के बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी सारी मेहनत बेकार चली गई। पार्टी को यह देखने की जरूरत है, पार्टी आत्मचिंतन करेगी। ऐसे नतीजे नहीं आने चाहिए थे। कई बार हमें चुप रहने की जरूरत होती हैं।

Recent Posts