खगड़िया: जदयू द्वारा आयोजित कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम खगड़िया जिले के गौशाला रोड स्थित मंडप विवाह भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समागम कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल और मंच संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव सह प्रमंडल प्रभारी-मुंगेर संतोष कुशवाहा , पूर्व विधायक पूनम यादव , प्रदेश महासचिव सह प्रमंडल प्रभारी-पूर्णिया सुनील कुमार , प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह,बिहपुर विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल तथा बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल , संचालनकर्ता एवं जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इससे पहले जिला अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल एवं जदयू समेत पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा आगत अतिथियों का माता कत्यायनी की पावन धरती पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने जिले के समता पार्टी से जुड़े हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सैकड़ो नए लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खगड़िया की धरती ऐसी है, जहां जदयू को सभी समुदाय और वर्ग के लोगों की ताकत मिलती है। 2010 में यहां चारों विधानसभा सीट पर जदयू ने जीत हासिल की थी।
आगे उन्होंने कहा कि 2005 के पहले के बिहार को याद करिए यहाँ बाहुबलियों का शासन था, पूरा गुंडाराज फैला हुआ था, बच्चों और महिलाओं की हत्यायें सामान्य बात थी। कब किसकी जान चली जाए, यह कल्पना नहीं की जा सकती थी। बिहार में किस प्रकार का जंगलराज था, यह किसी से छिपी नही है। बहन-बेटियां कितनी असुरक्षित थी, कोई अपने बच्चों को शाम को घर से बाहर नहीं छोड़ना चाहता था। आज वही बिहार है जहां हमारी बहन-बेटियां रात के 12 बजे भी निश्चिंत होकर बाहर घूम रहीं हैं।
उस विषम परिस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करके समता पार्टी को स्थापित किया। उस कठिन परिस्थिति से बिहार को निकाल कर विकासशील बिहार बनाने का काम जदयू के कार्यकर्ताओं के दम पर नीतीश कुमार ने किया है। हमारे नीतीश कुमार का मानना है कि बिहार का विकास यानी पूरे 13 करोड़ बिहारी का विकास।
उन्होंने कहा कि निरंतर 19 सालों से नीतीश कुमार हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और सरकार में रहकर बिहार के लिए निरंतर विकास का काम कर रहे हैं। उनसे ही पूरे बिहार को उम्मीद है और उनके उम्मीद पर खरा उतरने का काम नीतीश कुमार ने किया है।
बिहार का जीर्णोधार व पुनर्विकास मात्र केवल नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। 20 वर्ष पहले बिहार की क्या स्थिति थी, हम सबको पता है। नीतीश कुमार जी बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा को अनिवार्य किया, महिलाओं को आरक्षण दिया, बेटियों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की क्योंकि हम सब जानते हैं, एक महिला अपने परिवार के साथ पूरे समाज को शिक्षित करने का काम करती है। महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें बिहार के विकास में सहभागी बनाया।
बिहार के परिवर्तन में जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है। यह सरकार या पार्टी मात्र एक हमारे नीतीश कुमार जी के नाते ही नहीं चल रही है बल्कि उनके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण से चल रही है। वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों से उन्होंने आग्रह किया कि अपने 30-35 साल से पार्टी को लगातार मजबूत करने का काम किया है। अब आगे 50 साल हमारी पार्टी कैसे चले, उसके लिए हमें मार्गदर्शक की भूमिका में रहकर, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की आवश्यकता है।
नीतीश जी को कैसा बिहार मिला था और उन्होंने कहां से कहां लाकर बिहार को खड़ा किया है, निश्चित रूप से उनके दूरगामी सोच एवं नीति के कारण और जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण के कारण नीतीश कुमार जी ने बिहार को इतना बदलने का काम किया है, क्योंकि हमारे नेता का नारा है, न्याय के साथ विकास यानि विकास ऐसा हो जिसमें प्रत्येक वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म सबको विकास का लाभ मिले।
विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है, जिसकी मुख्यमंत्री एक अनपढ़ महिला थी, अब उन्हीं का बेटा जो नवीं फेल है, वो बिहार पर शासन करना चाहता है। एक तरफ इंजीनियर जो 19 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। दूसरी तरफ नवीं फेल, आप कल्पना करिए कि ऐसा व्यक्ति बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार का क्या हाल होगा। जब इन लोगों का शासन था तो ये गरीब को गरीब बना कर रखना चाहते थे जिससे कि उन्हें मूर्ख बनाकर उनपर शासन करते रहें। यही कारण था कि पहले लालटेन युग में हम लोगों ने जीवन यापन किया, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बिहार को रोशनी से जगमगा दिया, इसलिए बिहार को आगे बढ़ाने के लिए नीतीश के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अभी से कमर कस लीजिए, हर चौक, चौराहे पर नेता नीतीश कुमार के काम की चर्चा करिए। बूथ मैनेजमेंट कमेटी का गठन करिए, जिला, विधानसभा, प्रखंड व बूथ प्रत्येक इकाई की बैठक को नियमित करिए। ऐसा प्रचार करिए की पूरा खगाड़िया नीतीशमय हो जाए।
समताकालीन कार्यकर्ताओं को उन्होंने नीतीश का सच्चा साथी बताया तथा उनसे आग्रह किया कि आगे 50 साल तक पार्टी को चलाने के लिए हमें मार्गदर्शक की भूमिका में रहकर युवाओं को अपने जिम्मेदारी सौंपनी पड़ेगी। हमारे हर इकाई में युवा और महिला की बराबर भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। चुनाव में महिलाओं को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
दूसरे सत्र में जदयू के जिला इकाई के समस्त कार्यकर्ता, प्रमंडल व विधानसभा प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष तथा तीसरे सत्र में जिला इकाई के समस्त कार्यकर्ता, प्रमंडल प्रभारी समस्त विधानसभा प्रभारी, प्रखंड व पंचायत इकाई के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यकर्ता समागम कुल चार सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें बूथ-पंचायत से लेकर जिले के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही। साथ ही अंतिम सत्र में विधानसभा वार मनीष कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
मनीष वर्मा 14-15 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण में कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, राजकुमार फोगला, संदीप केडिया, मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह पटेल,तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार,केदार प्रसाद सिंह,साधना देवी सदा ,निलम वर्मा,अमित कुमार पप्पू, पुरूषोतम अग्रवाल ,अनिल कुमार सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र व जदयू नेता सुनील कुमार सिंह ,नूतन सिंह पटेल, मो0 रूस्तम अली , निर्मला कुमारी, वीणा पासवान,अनुराधा कुमारी,सुनील कुमार सिंह, लोहा सिंह,सुबोध यादव,संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू देव ,धीरेन्द्र यादव,फूल कुमार सिंह,अनुज कुमार शर्मा,अंगद कुमार,कमल कुमार पटेल , सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,मो0शहाव उद्दीन,प्रवीण चौरसिया ,सतीश आनंद, चन्देश्वरी राम ,ललित चौधरी, फिरदोस आलम, दिलीप कुमार पोद्दार,सिद्धांत सिंह छोटू समेत सैकड़ों की संख्या में जदयू के पंचायत अध्यक्ष से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बेहद सराहनीय रहा है।