पटना: प्रशांत किशोर ने पटना में बुधवार को एक कार्यक्रम को आयोजित कर अपनी पार्टी लॉन्च कर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का नाम जन सुराज ही होगा। अपनी पार्टी के द्वारा उन्हें बिहार में राजनीतिक परिदृश्य में तूफान आने की उम्मीद है। उन्होंने मनोज भारती को कार्यकारी का अध्यक्ष बनाया है।
पार्टी के लॉन्च के दौरान उन्होंने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत दिन से जन सुराज अभियान चल रहा है, पिछले दो ढाई सालों से चल रहा है। अब लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। आप यहां पार्टी बनाने के लिए जुटे हैं। भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के तौर में स्वीकार कर लिया गया है।