पटना: बिहार सरकार ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अशोक चौधरी को जेडीयू में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
अब अशोक चौधरी का कद जेडीयू में बढ़ गया है। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सियासी पंडितों की माने तो CM नीतीश ने इस फैसले से दलित कार्ड चला है। अशोक चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विवादास्पद पोस्ट किया था, जिसे लेकर कयास लगाए गए थे कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष है। पार्टी के ही कुछ नेताओं ने इसके लिए अशोक चौधरी की आलोचना की थी
आपको बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखते हुए कहा था कि हम आपको बहुत प्यार करते हैं।