पटना: उम्र के आखिरी पड़ाव में रामरतन प्रसाद (97) का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर संजीवनी आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल में जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित अन्य यहां के कर्मी व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।
मरीज रामरतन प्रसाद ने कहा ऑपरेशन के नाम से ही काफी डर लगता था।
डॉक्टर साहेब ऑपरेशन से पहले बहुत हिम्मत बढ़ाएं, बहुत बड़ा योगदान है। भगवान डॉक्टर साहेब को बहुत ज्यादा तरक्की दें।
इनका बेटा हाई ग्रेड व इनसे भी बढ़कर डॉक्टर हो।
इधर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बड़ा ही शुभ दिन हैं। 97 उम्र के इनके जज्बा था कि जब तक हम जिए दोनों आंख से देखें, अच्छा देखें। बाकि समाज के लिए संदेश है। जब तक जिए अच्छा देखें। उम्र का कोई सीमा नही होता है। आज के उम्र में भी इनका ये शतक पार करने वाले हैं। अगले कुछ वर्षो के बाद इनके लिए ये जज्बा और हमलोग के लिए हौसला ऐसा उम्र में कोपरेट करने में पूरी तरह कोपरेट किया और स्वास्थ हैं।
डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हम इनको शतायु से भी ज्यादा का कामना करते हैं। हमलोग के प्रति विश्वास था इनके लिए धन्यवाद प्रकट करते हैं।
दीपक कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार, अमित रंजन,सुशील कुमार, कुंदन कुमार, सूरज कुमार, राणा सिंह, किरण देवी आदि थे।