बाढ़ के पूर्व, बाढ़ के दौरान, बाढ़ के बाद की सरकारी तैयारी हुई फिसड्डी साबित, राहत कार्य नगण्य: किरण देव यादव

खगड़िया: जन सुराज के जिला महासचिव सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि खगड़िया जिला में जहां एक तरफ गंगा गंडक में अत्यधिक जल वृद्धि से बाढ़ पीड़ित त्राहिमाम है वहीं दूसरे तरफ किसान सुखाड़ से परेशान हलकान हैं।

श्री यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने सरकार से खगड़िया जिले को बाढ़ सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने , उचित मुआवजा देने, विशेष पैकेज देने, किसानों व बाढ़ पीड़ितों को राहत देने, सामुदायिक किचन खोलने, आवश्यक वस्तु, शुद्ध पानी, प्लास्टिक, पर्याप्त खाद्य सामग्री, पशुचारा, पर्याप्त नाव, दवा, गर्भवती महिला जच्चा बच्चा आदि को राहत उपलब्ध कराने की मांग किया।
श्री यादव ने कहा कि सरकार व प्रशासन का बाढ़ के पूर्व, बाढ़ के दौरान, बाढ़ के बाद की तैयारी हर वर्ष के भांति इस बार भी फिसड्डी एवं ढाक के तीन पात साबित हुआ है। राहत कार्य ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन साबित हुआ है। बाढ़ राहत के नाम पर लूट खसोट धांधली जारी है। ऊपर चिलचिलाती धूप, नीचे पानी से परेशान एवं शुद्ध पेयजल, शौचालय, खाद्य सामग्री के अभाव से बाढ़ पीड़ित हलकान हैं। वहीं दूसरी ओर सुखाड़ से किसान बारिश के अभाव में जलता फसल से त्राहिमाम है।
सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा जारी सहयोग सराहनीय है किंतु ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन साबित हो रही है। बाढ़ एवं सुखाड़ पीड़ित जनता आज संकट में है। किसी उद्धारक का तालाश है।
श्री यादव ने कहा कि सांसद विधायक जनप्रतिनिधि लापता है। जनता का सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि जन सुराज ही सही लोग सही सोच सामूहिक प्रयास से बाढ़ सुखाड़ का स्थाई समाधान कर जनता का सुंदर राज्य स्थापित करेगी।

Recent Posts