विश्व नदी दिवस पर नदियों का संरक्षण संवर्धन करने को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

सभ्यता, संस्कृति व जीवन से जुड़ी नदी – जल संकट से मानव अस्तित्व पर खतरा: किरण देव यादव

खगड़िया: विश्व नदी दिवस के अवसर पर देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन एवं एन ए पी एम से जुड़े नदी घाटी मंच के तत्वावधान में छोटी बागमती नदी बचाओ, जल स्रोत बचाओ, जल बचाओ, मानव अस्तित्व बचाओ, सृष्टि बचाओ, देश बचाओ, विश्व बचाओ नारों के साथ जागरूकता प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।

इस अवसर पर नदी के महत्व, नदी के अस्तित्व, जल स्रोत का संवर्धन संरक्षण तथा हमारी भूमिका, विषयक परिचर्चा को संबोधित करते हुए नदी घाटी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि नदी हमारी सभ्यता संस्कृति जीवन से जुड़ी हुई है, नदी तालाब सरोवर कुआं जल का स्रोत है। जल ही जीवन है नदी जल से ही मानव अस्तित्व है। किंतु आज नदी का अतिक्रमण करने, नदियों में गंदगी प्रवाहित करने, नदियों को संकुचित करने, नदियों के बहाव को रोकने से नदियां मृतप्राय हो रही है। नदी अब नाला में तब्दील हो चुकी है। जिसका उदाहरण छोटी बागमती नदी जो रोसड़ा हसनपुर से लेकर संतोष तक है। जिसे बचाने एवं सफाई करने की जरूरत है। तथा नदियों को अविरल बहने देने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि आज छोटी बागमती नदी के जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है, घर बना लिया गया है, खेत बना लिया गया है। नदी में नाला का गंदगियां एवं पैखाना का बहाव किया जा रहा है। नदियों में जलकुंभी का अंबार लग चुका है। नदी कई जगह सुखाड़ ग्रस्त हो चुकी है। पटवन हेतु पानी भी उपलब्ध नहीं होता है।
कार्यक्रम में फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष महेश्वर यादव, महासचिव बृजनंदन यादव, रामचंद्र यादव, दानवीर यादव आदि दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Recent Posts