समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड के शहीद भगत सिंह पुस्तकालय कल्याणपुर में दिवंगत सीताराम येचुरी जी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य सिया प्रसाद यादव ने किया। जहाँ स्थानीय विधायक कामरेड अजय कुमार ने कहा कि कामरेड सीताराम येचुरी जी राजनेता ही नहीं वे एक प्रखर विद्वान भी थे। राजनीति में, सामाजिकता में उनकी उपलब्धि की गणना नहीं की जा सकती है। राजनीति में जो उनको जाने से क्षति हुई है इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। वहीं कांग्रेस प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाने में येचुरी साहब की अहम भूमिका थी। उनके बारे में आप नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सीताराम येचुरी जी को भारत रत्न मिलना चाहिए। वहीं राजद नेता उमेश पंडित ने भी भारत रत्न की मांग की। मौके पर जिला सचिव रामाश्रय महतो, अंचल मंत्री श्याम किशोर कमल, जिला कमेटी सदस्य अरविंद दास, विश्वनाथ महतो, राज्य सचिव मंडल सदस्य रामदयाल भारती, शशिकांत झा, जागेश्वर महतो, क्रांति कुमार, विष्णु देव महतो, अशोक कुमार, राजेश कुमार, बबलू कुमार, जितेंद्र कुमार, विद्यानंद विद्यार्थी आदि लोगों ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
