डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

खगड़िया: जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय ने बाढ़ प्रभावित गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी नारायणपुर तटबंध पर आश्रय लिए बाढ़ प्रभावित लोगों की बीच जाकर बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी को बाढ़ प्रभावित लोगों को विभागीय निदेश (SOP) के अनुसार बाढ़ राहत कार्यों के संचालन का निदेश दिया।

जी.एन. बाँध पर स्थित रामपुर पंचायत के सामुदायिक किचन का निरीक्षण के दौरान लोगों से उनकी समस्या को सूना एवं पदाधिकारियो को आवश्यक निदेश दिये।
जिले के चार अंचल यथा गोगरी, खगड़िया, परबत्ता एवं मानसी के 22 ग्राम पंचायतों एवं 03 नगर पंचायत/नगर परिषद के अन्तर्गत लगभग 27405 जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है।
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यकता के अनुरूप 73 नावों का परिचालन के साथ-साथ 12 सामुदायिक रसोई केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अबतक 4820 पॉलीथीन शीट्स का वितरण किया गया है। लोगों के स्वास्थ्य की देख-भाल हेतु पर्याप्त दवाओं के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं जिले में 13 स्थानों पर राहत स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 657 व्यक्तियों का ईलाज किया गया है।

Recent Posts