खगड़िया: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने झारखंड राज्य में आगामी विधानसभा आम चुनाव के मद्दे नज़र खगड़िया सदर के कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव को झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया है, अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्रपति यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व मुझपर विश्वास व्यक्त किया इसके लिए धन्यवाद देता हूं खासकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल के प्रति आभार प्रकट करता हूं, उन्होंने कहा की जिस कार्य को करने के लिए कहा गया है,मैं उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दृढ़संकल्प होकर काम करूंगा यह विश्वास दिलाता हूं।
दिल्ली में प्रवास के दौरान छत्रपति यादव ने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार कमलेश से मुलाकात कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी तथा झारखंड में कांग्रेस संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक छत्रपति यादव को झारखंड में कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाए जाने पर खगड़िया जिला के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त व्याप्त है। खगड़िया जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, कुन्दन कुमार सिन्हा, बुद्धदेव प्रसाद यादव, खतीबुर रहमान,शहीद कुमार,प्रोo आनन्द कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, ईo राजीव रंजन, एससी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश,जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, कांग्रेस सेवादल के प्रकाश मिश्रा, मनोज मिश्रा,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबिता देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार,एससी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, कैलाश शर्मा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, प्रमोद राय, राजीव कुमार रंजन, संतोष चंद्रवंशी, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, अर्जुन यादव, कारेलाल, चंदन कुमार यादव,देवानंद ठाकुर आदि ने विधायक छत्रपति यादव को शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं केंद्रीय नेताओं के प्रति आभार जताया।