पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल में श्रवण कुमार उर्फ बंटू सिंह को पुन: प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
यह जानकारी बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।
इन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निदेशानुसार बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बंटू सिंह के मनोनयन की अधिसूचना जारी की।
एजाज ने आगे बताया कि इन्हें इस बात का निर्देश दिया गया है कि पार्टी के नीति और सिद्धांतो के अनुरुप बेहतर तरीके से पार्टी के विचारों को मजबूती से रखने का कार्य करेंगे।