संजीवनी आई हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया गणेश महोत्सव

पटना: राजधानी के संजीवनी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट परिसर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करने के लिए काफी श्रद्धालुओं यहां आएं थे। आयोजन बिहार के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. अंशुमान सिंह ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता विघ्नहर्ता गणपति भगवान से सभी के सुखी, सफल और आरोग्य जीवन की मंगलकामना और भगवान आपको सम्पूर्ण खुशियां दें, इसके लिए कामना की है।
डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, कष्टहर्ता हैं गणेश जी की प्रतिमा स्थापना कर पूजा करते हैं और इसमें जो मूर्ति होती है रिसाइकल मूर्ति होती है। ताकि विसर्जन करते हैं तो अन्य केमिकल से गंगा जी में प्रदुशन होता है। साथ ही एक मैसेज भी जाता है कि रिसाइकल मूर्ति का है, टेक्निकल भसान करते हैं, मूर्ति का भसान करते नहीं है।
डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संजीवनी आई हॉस्पिटल में गरीब मरीजों को सेवा करने के लिए हमेशा तत्परता के साथ किया जाता हैं।
इस अवसर पर काफी संख्या में चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
मौके पर डॉ. एएसबी सहाय, डॉ. सुधीर, डॉ. रुचि, डॉ. अमिताभ सिन्हा, अनीता अम्बष्ट, डॉ. नागेंद्र, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अंजू, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. आलोक रंजन, डॉ. डी कश्यप, डॉ. पियांकार, डॉ. रवि विक्रम, डॉ. उतम, सूरज सिन्हा, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

 

Recent Posts