विश्व कवि विद्यापति संस्थान ने विद्यापति उत्सव मनाने को लेकर किया बैठक

समस्तीपुर : विश्व कवि विद्यापति संस्थान द्वारा विद्यापति उत्सव मनाने को लेकर शहर के सेंट्रल सिटी स्कूल समस्तीपुर में एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष पंडित रामानंद झा ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्र के गौरव कवि बुद्धिनाथ मिश्र थे।

वही मुख्य वक्ता सवर्ण के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह थे। वरिष्ठ अतिथि नगर निगम के उप महापौर राम बालक पासवान थे। मंच संचालन संस्था के सचिव प्रो.रमेश झा ने किया। सवर्ण अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि को सवर्ण रत्न से सम्मानित किया। इसके साथ साथ मंच पर उपस्थित सभी ने प्रो.रमेश झा, अध्यक्ष पंडित रामानंद झा,सिटी स्कूल के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय,उप महापौर रामबालक पासवान को भी सवर्ण रत्न से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यापति जी के जीवन एवं कृति पर प्रकाश डाले हुए इनका उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर विद्या झा, प्रो. परमानन्द लाल, चंद्र भूषण झा, किशोरी प्रसाद सिंह, प्रभाकर झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Recent Posts