डीएम ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया गया शुरुआत

पटना: राजधानी के न्यू गार्डिनर रोड सुपर स्पेशयालिटी अस्पताल में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत किया गया।

जिसका विधिवत् शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद दावा पिलाकर किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि 17 से 21 नवम्बर तक पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में एक भी बच्चों न छूटें, इस दिशा में टीम को लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। पाकिस्तान में मामला आया है।


इस दिशा में यहां पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें लगभग 8 लाख 22 हजार बच्चों को दावा पिलाई जाएगी। इसके अलावा साढ़े 4 हजार टीम है, जो लगभग 13 लाख घरों में संपर्क करेंगी। यह विशेष अभियान हैं, वे पूरे मुस्तैदी के साथ दवा पिलाएंगे। अभियान की समीक्षा को लेकर सभी अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही प्रत्येक दिन समीक्षा करेंगे। अभियान में एक भी बच्चों न छूटें, इसपर तत्परता के साथ कार्य करेंगे।

Recent Posts