समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चकहबीव के परिसर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक अरूण कुमार झा के सेवानिवृत्ति पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मनोरंजन प्रसाद मिश्र ने की। संचालन वरिष्ठ शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह एवं संजय कुमार बसु ने किया। स्वागत भाषण रंजीत कुमार पासवान ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत गीत संगीत के माध्यम से रीचा भारती एवं स्कूली बच्ची के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद उद्घाटन कर्ता सह मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अजय कुमार के द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षक अरूण कुमार झा को पुष्प माला, पाग, चादर समेत अन्य सामग्री से सम्मानित किया। इसके बाद सभी आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प माला, पाग, चादर, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को विधायक अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि सह साहित्यकार चांद मुसाफिर, पीएन झा, पूर्व मुखिया सह शिक्षक अरूण कुमार झा के बड़े भाई शशि कांत झा, रंजीत कुमार मिश्र उर्फ पिंटू मिश्र, सच्चिदानंद पाठक, शांति देवी, विभा देवी, मदन मोहन पाठक सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। वहीं वक्ताओं ने शिक्षक अरूण कुमार झा के द्वारा विद्यालय एवं बच्चों के प्रति किए गए कार्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।