महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो गया ऐलान

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। वहीं, झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर तो दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड चुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।

साथ ही केरल की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन की शुरुआत 18 अक्तूबर से होगा। वहीं उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट पर 22 अक्तूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की शुरुआत पहले चरण के लिए 25 अक्तूबर 2024 को और दूसरे चरण के लिए 29 अक्तूबर से होगी। उम्मीदवार पहले चरण के लिए 30 अक्तूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं और दूसरे चरण के लिए यह तारीख 4 नवंबर है। उपचुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर 2024 को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। उपचुनाव के नतीजे भी दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
उपचुनाव असम की पांच विधानसभा सीटों, बिहार की 4 सीटों, छत्तीसगढ़ की एक सीट, गुजरात की एक, कर्नाटक की 3, केरल की तीन (दो विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट), मध्य प्रदेश की दो सीटों, महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट और मेघालय की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। साथ ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों, राजस्थान की सात, सिक्किम की दो, उत्तर प्रदेश की नौ, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।
महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूब को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।

Recent Posts